भास्कर न्यूज, प्रयागराज | माघ मेले के तीसरे और सबसे - News Summed Up

भास्कर न्यूज, प्रयागराज | माघ मेले के तीसरे और सबसे


भास्कर न्यूज, प्रयागराज | माघ मेले के तीसरे और सबसे महत्वपूर्ण मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर प्रयागराज पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। संगम में शाम तक 1.25 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया। शुक्रवार तड़के ही लोग संगम पहुंचने लगे थे। मेला प्रशासन का अनुमान था कि दो करोड़ 25 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान करेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए 7 किमी क्षेत्र में 18 घाट बनाए गए। मेला क्षेत्र तक पहुंचने के लिए 15 एंट्री प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां अर्ध सुरक्षा बल तैनात हैं। शहर में 30 पार्किंग स्थल बनाए गए हंै। मेला क्षेत्र में वाहन प्रतिबंधित हैं। यह प्रतिबंध 26 जनवरी की रात तक लागू रहेगा। 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। वहीं स्नान घाटों के आसपास 100 से ज्यादा वॉच टावर बनाए गए हैं।1.25आसानी: 7 किमी क्षेत्र में 18 स्नान घाट बनाए गएसुरक्षा: 100 वॉच टॉवर, 200 कैमरों से निगरानीसुविधा: प्रवेश के लिए 15 एंट्री प्वॉइंट बनाए गएअजमेर, शनिवार, 25 जनवरी, 2020


Source: Dainik Bhaskar January 25, 2020 01:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */